Sambhal: कोट गर्वी की अनवर शाह मस्जिद में छठा उर्स सम्पन्न, मुल्क में अमन-चैन और तालीम के लिए उठे दुआ के हाथ

सम्भल के कोट गर्वी स्थित अनवर शाह मस्जिद में शनिवार को हज़रत पीर-ए-तरीकत पीर वहीदुल्ला कादरी का छठा उर्स

Aug 1, 2026 - 14:35
37 Views
Sambhal: कोट गर्वी की अनवर शाह मस्जिद में छठा उर्स सम्पन्न, मुल्क में अमन-चैन और तालीम के लिए उठे दुआ के हाथ
मुफ्ती आलम रज़ा नूरी, मुस्लिम धर्मगुरु

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के कोट गर्वी स्थित अनवर शाह मस्जिद में शनिवार को हज़रत पीर-ए-तरीकत पीर वहीदुल्ला कादरी का छठा उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर बुजुर्ग के आस्ताने पर हाज़िरी दी और मुल्क की खुशहाली व अमन-ओ-अमान के लिए दुआ की।

कार्यक्रम की शुरुआत फ़ज्र की नमाज़ के बाद क़ुरान ख़्वानी से हुई। इसके बाद नात-ओ-मनक़बत ख़्वानी और तकरीरों का सिलसिला चला। उर्स में मेरठ के सकौती से आए उलेमा और अकीदतमंदों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने हज़रत पीर वकील साहब की दीन की खिदमत और समाज को जोड़ने में उनके योगदान को याद किया। मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने बताया कि हज़रत पीर वकील साहब ने करीब 40 वर्षों तक सम्भल के लोगों को अपने बुजुर्गों के फैज़ान से मालामाल किया। उन्होंने कहा कि उर्स के मौके पर लोगों को अपने ईमान और शरीयत पर मजबूती से चलने, हज़रत इमाम हुसैन के मिशन को आम करने, माता-पिता की खिदमत करने और बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम दिलाने का पैगाम दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की शिक्षा, आपसी भाईचारे और इत्तेहाद से ही संभव है। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने देश की सलामती, अमन-शांति, खुशहाली और कौम में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सामूहिक दुआ की। उलेमा ने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

Kangana Ranaut On Student Protests: 'प्रदर्शन के वीडियो घिनौने, ये Generation Gutter है', कंगना रनौत के बयान से खड़ा हुआ बड़ा विवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow