VVAN Force of the Forrest: 'वीवन' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, बेहद इंटरेस्टिगं हैं 'वन' से जुड़े फैक्ट्स।

वीवन के टीजर की शुरुआत में एक महिला लाल रंग की साड़ी में कार से उतरती है और दौड़ती हुई जंगल की ओर जाती है। दौड़ते हुए उसके पैर में कांटा चुभ ....

Apr 30, 2025 - 12:23
84 Views
VVAN Force of the Forrest: 'वीवन' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, बेहद इंटरेस्टिगं हैं 'वन' से जुड़े फैक्ट्स।

VVAN - Force of the Forrest: निर्माता एकता कपूर की आगामी पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद से भरपूर फिल्म वीवन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें खौफनाक जंगल के बीच एक महिला मशाल लिए दौड़ती नजर आई।

बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने नवीनतम प्रोजेक्ट, वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की घोषणा करके दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। एकता कपूर की बालाजी और अरुणाभ कुमार की टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी लोककथा पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है, जिन्हें पंचायत और परमानेंट रूममेट्स जैसी लोकप्रिय सीरीज में उनके काम के लिए जाना जाता है।

'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सारा और सिद्धार्थ पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने एक साथ काम नहीं किया है। यह फिल्म यह एक हाई-ऑन ड्रामा और इमोशन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में गहरी जड़ें जमाए हुए एक लोककथा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का सह-निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा करेंगे जो पंचायत के निर्देशक भी हैं और टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार भी इसके सह-निर्देशक हैं।

  • टीजर की शुरआत 

वीवन के टीजर की शुरुआत में एक महिला लाल रंग की साड़ी में कार से उतरती है और दौड़ती हुई जंगल की ओर जाती है। दौड़ते हुए उसके पैर में कांटा चुभ जाता है और उसके पैर खून में सन जाता है, लेकिन वह फिर भी नहीं रुकती और दौड़ती रहती है। इसके बाद वह जंगल में एक दीया जलाती है और आगे बढ़ती है। जहां लिखा होता है 'चेतावनी सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है'.. यह पढ़कर उसकी आंखें खौफ से भर जाती हैं और वह हाथ में मशाल लिए आगे जंगल के बीच दौडती नजर आती है। मुंह ढके यह औरत कौन है, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके टीजर के बीच में तमन्ना भाटिया का नाम जरूर सामने आया।  

Also Read- Entertainment News: प्रीति जिंटा और विराट कोहली बात करते लगा रहे थे ठहाके, तस्वीरें viral होने के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स।

  • जानें कब रिलीज हो सकती है 'वीवीएएन'

'वीवीएएन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म वीवीएएन साल 2025 छठ पूजा के मौके पर रिलीज की जा सकती है। आने वाले महीनों में सिद्धार्थ जान्हवी कपूर के साथ भी एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उन्हें आखिरी बार राशि खन्ना और दिशा पटानी के साथ योद्धा में देखा गया था।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow