Kanpur News: खून से लथपथ बुजुर्ग का शव रोड किनारे मिलने से मचा हड़कंप। 

बिधनू थाना क्षेत्र के कठुई गांव में आज उस वक्त सनसनी फ़ैल गई,जब खून से लथपथ बुजुर्ग का शव रोड किनारे कुएं में पड़ा हुआ मिला। बुजुर्ग ....

Dec 3, 2024 - 13:40
46 Views
Kanpur News: खून से लथपथ बुजुर्ग का शव रोड किनारे मिलने से मचा हड़कंप। 
महेश कुमार - एडीसीपी साउथ

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के कठुई गांव में आज उस वक्त सनसनी फ़ैल गई,जब खून से लथपथ बुजुर्ग का शव रोड किनारे कुएं में पड़ा हुआ मिला। बुजुर्ग का खून से लथपथ शव कुएं में पड़ा देख ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी,जहां सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।वही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि बुजुर्ग सरोज कुमार कुशवाह खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बीती देर शाम बुजुर्ग का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था,वही बुजुर्ग किसान खेतो में बुआई कराने के दौरान बटाईदार को छोड़ने के लिए गए हुए थे।जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।वही देर रात तक बुजुर्ग के घर वापस ना लौटने के चलते परिजनों ने बुजुर्ग की खोजबीन करना शुरू कर दी।वही सुबह ग्रामीणों ने बुजुर्ग का लहूलुहान शव जब रोड किनारे स्थित कुएं में पड़ा देखा तो इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।

Also Read- Prayagraj Kumbh Mela- सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगी महाकुम्भ की टेंट सिटी, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं।

मामले की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।वही परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या कर शव कुएं में फेके जाने की आशंका व्यक्त की है।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हालाकि सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow