Hardoi News: रात के अंधेरे में चोरों ने चुराए एक बकरा,दो बकरी, पीड़ित ने जताया कार सवारों पर चोरी का शक। 

प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को दिए गए तहरीर में कस्बा निवासी राजा पुत्र गुड्डू ने बताया कि उसके मकान के पड़ोस में खाली पड़े मकान में इसका...

Apr 18, 2025 - 17:56
88 Views
Hardoi News: रात के अंधेरे में चोरों ने चुराए एक बकरा,दो बकरी, पीड़ित ने जताया कार सवारों पर चोरी का शक। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरपालपुर/हरदोई। बीती रात चोरों द्वारा कस्बा निवासी एक व्यक्ति का बकरा एवं दूसरे की दो बकरियां पर हाथ साफ किया गया। वही पीड़ित द्वारा कार सवारों पर बकरों को चुराने का शक भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रकट किया गया। प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को दिए गए तहरीर में कस्बा निवासी राजा पुत्र गुड्डू ने बताया कि उसके मकान के पड़ोस में खाली पड़े मकान में इसका एक बकरा बंधा था तथा पास में ही रहने वाले शिवम पुत्र राजेंद्र की दो बकरियां भी अस्पताल गेट के पास स्थित मकान के बाहर बंधी हुई थी।

ALso Read- Hardoi News: विधायक और पुलिस कप्तान ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खेल को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य।

सुबह उठकर देखा तो दोनों लोगों के बकरी एवं बकरी गायब थे। पीड़ितों द्वारा घटना के संबंध में जब आसपास के कैमरों को खंगाला गया तो उनमें एक काली वैगन आर कर जाती हुई देखी गई। पीड़ितों द्वारा इन्हीं कर सवारों पर चोरी का शक जताया गया है। दोनों लोगों द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच के पश्चात वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow