Sitapur News: नैमिषारण्य तीर्थ के नारदानंद आश्रम के पीछे जंगलों में एक व्यक्ति का लटका हुआ मिला शव, क्षेत्र में मची हलचल। 

थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के अंर्तगत आज दोपहर मैं स्थानिय लोंगो के सुचना के आधार पर नीमसार कस्बा चौकी पुलिस को सूचना मिलते...

By INA News Desk
Apr 18, 2025 - 17:43
125 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य तीर्थ के नारदानंद आश्रम के पीछे जंगलों में एक व्यक्ति का लटका हुआ मिला शव,  क्षेत्र में मची हलचल। 

रिपोर्ट - सुरेन्द्र कुमार INA NEWS नीमसार

नैमिषारण्य/सीतापुर। थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के अंर्तगत आज दोपहर मैं स्थानिय लोंगो के सुचना के आधार पर नीमसार कस्बा चौकी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर चोकी प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के साथ पहुंचकर नीमसार स्थित नारदानंद आश्रम के पीछे जंगल में एक व्यक्ति का शव लाल रंग के अंगोछे से पेड़ से लटका हुआ मिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आस पास थी , ग्रे कलर की पेंट व बनियान पहने हुए हैं , मृतक के शव के पास एक झोला बरामद हुआ। 

Also Read- Sambhal News: नामचीन कंपनियों के नाम पर नकली मोबिल ऑयल बनाने की दो फैक्ट्री पकड़ी।

जिससे मृतक की पहचान तोताराम पुत्र चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सिढौली ,अशरफ नगर थाना नैमिषारण्य जनपद सीतापुर जो प्रथम दृष्टि से आत्महत्या प्रतीत होता है, हत्या या आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका मौके पर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय सीतापुर भेजा दिया गया मृतक के परिजनों को सूचित किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow