Hardoi News: विधायक और पुलिस कप्तान ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खेल को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य। 

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक एवं जनपद के पुलिस कप्तान द्वारा एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर...

By INA News Desk
Apr 18, 2025 - 15:46
113 Views
Hardoi News: विधायक और पुलिस कप्तान ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खेल को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

किर्तियापुर / अरवल। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक एवं जनपद के पुलिस कप्तान द्वारा एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर लोगों को खेलों के प्रति प्रेरित किया गया। आपको बता दें किर्तियापुर मजरा दयालपुर थाना अरवल में क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू एवं पुलिस कप्तान नीरज जादौन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।

खेल प्रेमियों एवं टूर्नामेंट के प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए विधायक द्वारा गेंदबाजी की गई एवं कप्तान द्वारा बैटिंग का जलवा दिखाया गया। प्रशासन एवं आम जनता द्वारा दोनों के मध्य मैच का लुत्फ लिया गया। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाठक सहित तमाम जनमानस मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow