Hardoi: हरदोई में जयदेवी गुप्ता की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, जयत्रि जनसेवा संस्थान का शुभारंभ एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान। 

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हरदोई , पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरदोई , पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 15:26
22 Views
Hardoi: हरदोई में जयदेवी गुप्ता की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, जयत्रि जनसेवा संस्थान का शुभारंभ एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान। 
हरदोई में श्रद्धेय जयदेवी गुप्ता की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, जयत्रि जनसेवा संस्थान का शुभारंभ एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान। 

हरदोई: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हरदोई , पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरदोई , पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाली श्रद्धेय जयदेवी गुप्ता की दसवीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र आशुतोष गुप्ता पर्यावरणविद व समाजसेवी एवं  पुत्रवधू अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा हरदोई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इस अवसर पर अलका गुप्ता व आशुतोष गुप्ता द्वारा जयत्रि जनसेवा संस्थान का शुभारंभ किया गया और जयत्रि जनसेवा संस्थान की ओर से  हरदोई जिले में सम्मानित पूर्व सैनिक और उनकी पत्नियों को तिरंगा पटका व वृक्ष देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शिवस्वरूप विभाग संचालक उन्नाव विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह पूर्व सैनिक प्रांत सचिव अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई व अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता ने की I कार्यक्रम का आयोजन जयत्रि जनसेवा संस्थान की संस्थापक अलका गुप्ता व आशुतोष गुप्ता द्वारा किया गया I कार्यक्रम का कुशल संचालन आशुतोष गुप्ता ने किया I

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवस्वरूप ने वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू त्रियुगीनाथ गुप्ता द्वारा जनसंघ संस्थापक सदस्य के जीवनवृत के बारे में बताते हुए श्रद्धेय जयदेवी गुप्ता जी के समाज संगठन एवं राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता कर रहे इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता जी ने 1942 में प्रथम संघ कार्यालय बाबू त्रियुगी नाथ गुप्ता जी ने पुराने आवास पर संघ को प्रथम कार्यालय दिया व 1980 में भाजपा का प्रथम कार्यालय इसी कोठी पर रहा । संगठन एवं सरकार के प्रति समर्पण के बारे में  विस्तार से बताया ।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक सुशील ने कांगो साउथ अफ्रीका में शांति सेवा के रूप में 2006 में किए गए उल्लेखनीय कार्य के बारे में बताया , पूर्व सैनिक चक्र सुदर्शन सिंह द्वारा कारगिल कारगिल युद्ध के संस्मरणों के साथ 1988 में श्रीलंका में भेजी गई शांति सेना के बारे में बताया , वही पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह जी ने 1999 के कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका सिपाही सतीश जो शहीद हुआ था उसको नमन करते हुए बताते हुए कि 1983 में गोल्डन टेंपल पर हुए ब्लू स्टार अभियान जिसमें उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी उसके बारे में विस्तार से बताया, वहीं पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह जी ने कारगिल युद्ध के साथ-साथ 1987 में चीन ब्रिज जो तोड़ा था जो चीन की लाइफ लाइन था उसे अभियान के बारे में विस्तार से बताया , वही पूर्व सैनिक श्री राहुल सिंह प्रान्त सचिव द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर 2025 में जीओसी सेंटर कमाण्ड द्वारा सम्मानित कीये जाने के बारे में बताया । कार्यक्रम के आयोजन जयत्रि जनसेवा संस्थान के संस्थापक अलका गुप्ता व आशुतोष गुप्ता ने आए हुए सभी पूर्व सैनिक,उनकी पत्नियों व सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया I

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों में महेंद्र पाल सिंह-रेखा सिंह ,चक्र सुदर्शन सिंह-गीता सिंह , सुशील सिंह ,पंकज कुमार सिंह-सूची सिंह ,सतीश दीक्षित -पुष्पा देवी ,सुशील कुमार सिंह-रेखा सिंह ,राहुल सिंह-मीनू देवी ,लव कुमार सिंह-पूजा सिंह, विमलेश सिंह-रितु सिंह,  जे०बी०सिंह-हीरा देवी , जयप्रकाश दीक्षित-गीता दीक्षित, भाजपा महिला मोर्चा से कविता टंडन ,मधुबाला गुप्ता , सीमा मिश्रा, पदमा गुप्ता, सुमन सिंह , नीना सिंह, हेमलता चौरसिया, समाजसेवियों में रोहित गुप्ता ,मृदुल गुप्ता ,राजीव गुप्ता , अभिषेक गुप्ता, भास्कर राय गुप्ता , काव्या गुप्ता , नेहा , रूपा , वसुधा, राधा सावित्री , काजल आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

Also Read- Hardoi: अटल स्मृति सम्मेलन में अटल जी के विचारों को किया गया नमन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow