Hardoi: पिहानी पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, अवैध तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद। 

हरदोई जिले के थाना पिहानी पुलिस ने पुराने मारपीट के एक मामले में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों

By INA News Desk
Dec 2, 2025 - 14:42
42 Views
Hardoi: पिहानी पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, अवैध तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद। 
पिहानी पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, अवैध तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद। 

हरदोई जिले के थाना पिहानी पुलिस ने पुराने मारपीट के एक मामले में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को कस्बा पिसावां (सीतापुर) निवासी मोहम्मद फरियाद के भाई इरशाद को मूंगफली लेकर लालाबाद (शाहजहांपुर) जा रहे थे। रास्ते में रिवान, आजाद, सद्दाम, सज्जाद, गुल्लू, तरुण, अलाउद्दीन और साहिल समेत आठ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते इरशाद के साथ मारपीट की थी। हमले में इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले पिहानी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल हरदोई और बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था। इस मामले में पिहानी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। रविवार रात गोमती नदी पुल के पास कुल्लावर मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे मोटरसाइकिल कच्चे रास्ते पर मोड़कर भागने लगे। थोड़ी दूर जाकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने जैसे ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की, बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें ग्राम सायमहोली (सीतापुर) निवासी अलाउद्दीन पुत्र लियाकत को दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरे बदमाश सद्दाम पुत्र सैफुल्लाह को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

घायल अलाउद्दीन को इलाज के लिए पहले पिहानी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया। दोनों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस मामले में पहले ही साहिल और विशाल नाम के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सद्दाम का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पिसावां थाने में मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी कोटेलाल, उप निरीक्षक मुकुट सिंह यादव, सूर्यभान यादव, शुभम सिंह, राजेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Also Read- Gonda : तरबगंज अंधे कत्ल का खुलासा: मां-बेटे ने मिलकर बेटी की हत्या की, दोनों गिरफ्तार, कार की डिग्गी में शव रखकर बंद कर घुमाया, फिर गाड़ी चढ़ाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow