शामली: एसओजी टीम शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही व 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के क्रम में 02 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार। 

उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी

Nov 22, 2025 - 19:03
 0  68
शामली: एसओजी टीम शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही व 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के क्रम में 02 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार। 
एसओजी टीम शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही व 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के क्रम में 02 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार। 

शामली: उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के प्रभावी नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी टीम शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 मादक पदार्थ तस्कर 1.गय्यूर पुत्र गुलमौहम्मद निवासी ग्राम गढीबेसक थाना सनौली जनपद पानीपत (हरियाणा) 2.नवीन उर्फ धोनी पुत्र गुलामनवी निवासी ग्राम गंदराऊ थाना कैराना जनपद शामली हाल पता भारत नर्सिंग होम के पीछे खुरगान रोड़ कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली को अवैध 04 किलो 102 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 04 करोड़ 10 लाख 20 हज़ार रुपये), स्मैक बिक्री से प्राप्त 33,000/- रुपये सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैराना पर धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण गय्यूर व नवीन उर्फ धोनी उपरोक्त के मादक पदार्थो तस्करी के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में जांच की जा रही है। 

अभियुक्त गय्यूर पुत्र गुलमौहम्मद निवासी ग्राम गढीबेसक थाना सनौली जनपद पानीपत नें पूछताछ पर बताया कि राजस्थान के रहने वाले विक्रम से मेरी फोन पर बात होती थी तथा विक्रम मेरे घर पर कोरियर के माध्यम से कच्चा माल भेज देता था तथा माल के पैसे विक्रम द्वारा दिये गये उसके बैक खाते में डाल देता हूँ मैं कच्चे माल को लेकर अपने दूर के रिश्तेदार नवीन उर्फ धोनी पुत्र गुलामनवी के घर पर आ जाता था और यही पर हम दोनो मिलकर माल को छोटी-छोटी मात्रा में स्मैक के रुप में तैयार करके इन्तजार व फारूख निवासीगण ग्राम बसेडा थाना कैराना जनपद शामली तथा सावेज निवासी कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली व अन्य काफी लोगो को फुटकर में दे देते थे। जिससे हमे अच्छा मुनाफा हो जाता था। 

Also Read- Sambhal: कोतवाली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, वन-वे सिस्टम से मिलेगी जाम से राहत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।