Deoband: देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन।

साहिब श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुआ। रविवार

Nov 2, 2025 - 19:49
40 Views
Deoband: देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन।
देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन।

देवबंद: साहिब श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुआ। रविवार को गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में अरदास के साथ नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। नगर में सबसे आगे बैंड पार्टी उसके पीछे शबत कीर्तन उसके पीछे संगत झाडू लगाते हुए चल रही थी। पंच प्यारों के पीछे पटियाला से लाई गई पालकी साहिब को संगत कंधों पर उठाकर चल रही थी। सबसे पीछे कीर्तन मंडली में संगत कीर्तन करती हुई चल रही थाी।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल स्टेट, लाजपत नगर कालोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, अशोक विहार, कैलाशपुरम कॉलोनी होते हुए वापिस गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुआ। मार्ग में संगत ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर व फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सुभाष चौक पर लंगर का स्टॉल लगाकर व पंच प्यारों का मार्ल्यापण कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, स्वर्णजीत कौर बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया नगर कीर्तन की समाप्ति के बाद गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत का आभार प्रकट किया।

इस दौरान बाबा अजीत सिंह, बाबा कपिल सिंह, बालेंद्र सिंह, सतीश गिरधर, हेमंत गिरधर, सचिन छाबड़ा, राजेश अजमानी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, अरूण गुप्ता, विपिन त्यागी, चंद्रदीप सिंह, हर्ष भारती, बलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, बेदी, अशोक साहनी, परमजीत सिंह, लक्की कक्कड़, वीरेंद्र सिंह उप्पल,योगेश कोहली,अरविंदर कपूर, संजय सलूजा, हन्नी कपूर, मोहित मल्होत्रा, श्याम लाल अरोड़ा, विशाल गांधी, संदीप चड्ढा, अमृत सिंह, प्रिंस कपूर, विपिन नारंग, राजपाल सिंह, वैभव अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, दलीप मल्होत्रा, राजीव कक्कड़, आलोक खटीक आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

Also Read- Hardoi: हरदोई में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow