Hardoi: हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, पैर में गोली लगी। 

कोतवाली देहात पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से लूट का पिकअप डाला, 14 हजार रुपये नगदी,

By INA News Desk
Oct 25, 2025 - 16:11
172 Views
Hardoi: हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, पैर में गोली लगी। 
हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, पैर में गोली लगी। 

हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से लूट का पिकअप डाला, 14 हजार रुपये नगदी, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए। राहुल कुमार मांगलीपुरवा फाटक के पास शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। 17 अक्टूबर को ठेका बंद करने के बाद बिक्री का पैसा बैग में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम आशा के ईट भट्टे के पास कुछ लोग बैग छीनकर भाग गए। राहुल ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और धाराएं बढ़ाईं।

पुलिस अधीक्षक ने घटना जल्द सुलझाने के लिए टीम बनाई और दोनों आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा। चेकिंग के दौरान इटौली पुल पर एक पिकअप डाला सीतापुर की ओर से आता दिखा। रोकने का इशारा किया लेकिन चालक नहीं रुका। पुलिस ने पीछा कर रंजीतपुरवा के पास घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में मेवाराम पुत्र कमठ्ठूलाल निवासी जनकपुर और अभिषेक पुत्र अशोक निवासी हरिपुर ग्रांट के पैर में गोली लगी। दोनों को अस्पताल भेजा गया।

इससे पहले 23 अक्टूबर को पुलिस ने इसी मामले में लव कुमार पुत्र गजराज निवासी कटकरा को 8500 रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया था। मेवाराम का पुराना रिकॉर्ड है। उस पर बलात्कार, धमकी और अभद्रता के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, अनुराग सिंह, पंकज कुमार, राकेश कुमार, शमीम बाबर, सोनू यादव, मंजेश कुमार, धीरज यादव, दिलीप कुमार सिंह, अंकित कुशवाहा, मनोज सिंह, विनीत सिंह, मनोज कुमार और रजनीश शुक्ला शामिल थे।

Also Read- Hardoi : बिलग्राम थाने में मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow