Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 जारी, महिलाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी। 

मिशन शक्ति फेज 5.0 का मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ाना है। गाँव-गाँव, मोहल्लों और स्कूलों में चौपाल लगाकर

Oct 25, 2025 - 16:05
167 Views
Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 जारी, महिलाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी। 
हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 जारी, महिलाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी। 

हरदोई पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 का मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ाना है। गाँव-गाँव, मोहल्लों और स्कूलों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पुलिस महिलाओं को कई हेल्पलाइन नंबर बता रही है। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात सेवा 112, एम्बुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112 जैसी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं। हर थाने में महिला बीट अधिकारी नियुक्त हैं। वे ग्रामीण चौपाल लगाकर महिलाओं की शिकायतें सुन रही हैं और तुरंत मदद कर रही हैं। पर्चे बाँटकर कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनकल्याण और समाज सेवा ही इसका उद्देश्य है। शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read- संडीला में खेलों का डबल धमाका- क्रिकेट टूर्नामेंट और दंगल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow