यूपी विधानसभा चुनाव 2027: MARD पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें प्रत्याशियों के नाम

MARD पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की। पार्टी ने पुरुष अधिकारों व परिवार संरक्षण को मुख्य मुद्दा बनाया।

By INA News Desk
Sep 10, 2026 - 23:16
7 Views
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: MARD पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें प्रत्याशियों के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी हलचल के बीच MARD पार्टी ने अपने प्रस्तावित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी ने दस विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों ने इस चुनावी अभियान को परिवार संस्था को बचाने और पुरुषों के सम्मान की रक्षा का आंदोलन करार दिया है।

संवाददाता सम्मेलन में चुनावी रणनीति साझा करते हुए पार्टी के चुनाव प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौजूदा कानूनी और सामाजिक व्यवस्था में असंतुलन के कारण पारिवारिक ढांचा कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एकतरफा कानूनों के गलत इस्तेमाल से सामान्य परिवारों और निर्दोष पुरुषों का सामाजिक व आर्थिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसका यह राजनीतिक कदम किसी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि संवैधानिक संतुलन और भारतीय पारिवारिक मूल्यों को संरक्षित करने की मुहिम है।

घोषित सूची के अनुसार लखनऊ उत्तर से चुनाव प्रभारी वाईपी सिंह, लखनऊ पूर्व से डॉ. शिव सिंह, मोहनलालगंज से राम सुमिरन रावत और बख्शी का तालाब से विपिन त्यागी को प्रत्याशी बनाया गया है। गोरखपुर शहर सीट से सुमन झा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा सीतापुर जिले की लहरपुर सीट से सुनील राठौर तथा बिसवां से लवकुश गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कन्नौज जिले की छिबरामऊ सीट से निर्मेश कुमार, कानपुर नगर की कैंट सीट से अमित खत्री तथा महाराजपुर सीट से सत्येंद्र सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक समीक्षा और राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर इन सीटों के चयन में आवश्यकता पड़ने पर निर्णय लिए जा सकते हैं। आगामी चरणों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जाएगा। पार्टी ने आम जनता से अपील की कि वे पारिवारिक शांति, सामाजिक सौहार्द और निष्पक्ष विधिक व्यवस्था की स्थापना के लिए इस मुहिम में अपनी सहभागिता निभाएं।

Also Click : UP Flood: यूपी में बाढ़ के बीच योगी सरकार का राहत अभियान तेज, अब तक 21,333 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow