लखनऊ में पटाखा व्यापारियों का प्रांतीय सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया समाधान का भरोसा

लखनऊ में आयोजित फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मेलन में पटाखा कारोबारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया।

By INA News Desk
Sep 10, 2026 - 23:13
6 Views
लखनऊ में पटाखा व्यापारियों का प्रांतीय सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया समाधान का भरोसा

लखनऊ। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक राज्यस्तरीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश भर से जुटे पटाखा कारोबारियों ने व्यापार से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की। राजधानी में आयोजित इस सम्मेलन में कारोबारियों की विभिन्न मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कारोबारियों से व्यवसाय संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शासन उनकी जायज दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इस दौरान विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने कहा कि पटाखा कारोबारियों से जुड़ी जमीनी समस्याओं और नीतिगत विषयों को केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में मोहसिन रजा, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी सहित एसोसिएशन के महासचिव महेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बरीश कुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, रिजवान अहमद, वेद प्रकाश गुप्ता, दाऊ दयाल अग्रवाल, इमरान अली, सतीश चंद्र मिश्रा, सचिन अग्रवाल, तरुण मोटवानी, तोषित, प्रीत सिंह, किशन सूद और कोषाध्यक्ष रतन चौरसिया सहित अनेक व्यापारी नेता उपस्थित रहे। अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत चांदना ने सभी अतिथियों और विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Also Click : Jal Jeevan Mission: बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow