Lucknow: उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम ने कमाए 91.90 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ, जे.पी.एस. राठौर की अध्यक्षता में भण्डारण निगम की हुई बैठक।

उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में आज राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक  

Jan 16, 2026 - 20:18
Jan 16, 2026 - 20:18
 0  27
Lucknow: उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम ने कमाए 91.90 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ, जे.पी.एस. राठौर की अध्यक्षता में भण्डारण निगम की हुई बैठक।
उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम ने कमाए 91.90 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ, जे.पी.एस. राठौर की अध्यक्षता में भण्डारण निगम की हुई बैठक।
  • सहकारिता राज्यमंत्री जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न
  • उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक में बैलेन्स सीट एवं लाभ-हानि के लेखों व वार्षिक रिपोर्ट का किया गया अनुमोदन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में आज राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक  निगम के न्यू हैदराबाद स्थित प्रधान कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संचालक मण्डल के द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार करते हुए निगम के वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्थिति-पत्रक (बैलेन्स शीट) एवं लाभ-हानि के लेखों व वार्षिक रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया।

सहकारिता राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023-24 में निगम को रू0-51.65 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। वर्ष 2023-24 के सापेक्ष 78 प्रतिशत वृद्धि के साथ वर्ष 2024-25 मेें बढ़कर रू0-91.90 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के गठन से अब तक निगम लगातार लाभ अर्जित कर रहा है। संचालक मण्डल द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये 24 प्रतिशत की दर से अपने दोनों अंशधारियों यथा प्रति अंशधारी उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम को लाभांश घोषित करते हुये रू0-1.29 करोड की स्वीकृत प्रदान की गयी।  उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 का पुनःरीक्षित बजट अनुमान व 2026-27 का बजट अनुमान का अनुमोदन भी किया गया। निगम में कार्यरत नियमित कार्मिकों समूह क, ख, ग एवं घ की बीमा धनराशि को क्रमशः 14.00 लाख, 10.00 लाख, 07.00 लाख व 03.20 लाख से बढ़ाकर 15.00 लाख, 14.00 लाख, 12.00 लाख व 10.00 लाख करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संचालक मण्डल के निदेशक अजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव, सहकारिता, अनिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, सहकारिता, राजेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव, वित्त, शुभम जैन, संयुक्त निदेशक सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो, अनिरूद्ध प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक, नियोजन, विभाष कुमार, डी0जी0एम0, भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ, पी0के0 शॉ, क्षेत्रीय प्रबन्धक, केन्द्रीय भण्डारण निगम, लखनऊ के साथ आर0बी0 गुप्ता, प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम भी उपस्थित रहे। मातेश्वरी प्रसाद मिश्रा, डायरेक्टर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जूम एप के माध्यम से वर्चुअल प्रतिभाग किया गया।

Also Read- राजस्थान के विधायक फूल सिंह मीणा की प्रेरणादायक शिक्षा यात्रा: 15 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, 55 साल में फिर शुरू की, अब 68 में एमए फाइनल परीक्षा दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।