Uttrakhand News: निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में हुई 327 मरीजों की जांच
शिविर का शुभारम्भ प्रभु नेत्रालय रूद्रपुर से आये प्रसिध्द नेत्र सर्जन अंकित गुप्ता व प्रबंध निदेशक मनीष पाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रभु नेत्रालय रूद्रपुर के प्रबंध निदेशक म...
रिपोर्टर : आमिर हुसैन
By INA News Uttrakhand.
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: संजय काॅलोनी स्थित यूथ हाॅस्पिटल परिसर में प्रभु नेत्रालय रूद्रपुर के सहयोग से यूथ क्लब बाजपुर द्वारा आयोजित 32 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 327 मरीजों की जांच की गई व 65 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।
शिविर का शुभारम्भ प्रभु नेत्रालय रूद्रपुर से आये प्रसिध्द नेत्र सर्जन अंकित गुप्ता व प्रबंध निदेशक मनीष पाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रभु नेत्रालय रूद्रपुर के प्रबंध निदेशक मनीष पाल ने यूथ हाॅस्पिटल बाजपुर में आँखों की जांच हेतु प्राथमिक जांच केन्द्र खोलने की घोषणा की।
Also Read: Hardoi News: 4 BDO के कार्यक्षेत्र बदले, एक को प्रभारमुक्त किया गया
जिसमें प्रतिदिन आंखों की जांच व उपचार उपलब्ध होगा। जांच केन्द्र की तैयारी हेतु आवश्यक उपकरण केन्द्र पर स्थापित किए गए। जांच केन्द्र शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।
इस अवसर पर यूथ क्लब बाजपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, सचिव चंद्र प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष पवन गोयल, संजीव जिन्दल, उपाध्यक्ष संजीव बंसल, प्रोग्राम डायरेक्टर गजानंद मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, राजेश गोयल, ब्रहमानंद गर्ग, नारायन गर्ग, पं. शिवकुमार शास्त्री, पिंकी गर्ग, सोनू गोयल, मनीष गर्ग आदि थे।
What's Your Reaction?











