Hardoi News: 4 BDO के कार्यक्षेत्र बदले, एक को प्रभारमुक्त किया गया

संयुक्त BDO संजय कुमार दोहरे को टड़ियावां में तैनाती दी गई है। यहां भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इंद्रसेन नाथ, BDO का दायित्व संभालेंगे। मल्लावां के बीडीओ राम किशोर को कोथावां की ...

By INA News Desk
Mar 7, 2025 - 00:00
50 Views
Hardoi News: 4 BDO के कार्यक्षेत्र बदले, एक को प्रभारमुक्त किया गया

By INA News Hardoi.

कोथावां विकास खंड के BDO महेश चंद्र का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मल्लावां विकासखंड का नया प्रभार सौंपा गया है। इस स्थानांतरण के बाद कोथावां विकासखंड की कमान अब मल्लावां के वर्तमान BDO रामकिशोर को सौंपी गई है। यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किया गया है। इसी क्रम में शासन से भेजे गए नीरज कुमार शर्मा को बिलग्राम का BDO बनाया गया है।

Also Read: Hardoi News: होली पर सौहार्द बिगड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, आदेश जारी

बिलग्रााम के बीडीओ का प्रभार संभाल रहे जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. सौरभ कुमार पांडेय को प्रभारमुक्त कर दिया गया है। संयुक्त BDO संजय कुमार दोहरे को टड़ियावां में तैनाती दी गई है। यहां भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इंद्रसेन नाथ, BDO का दायित्व संभालेंगे। मल्लावां के बीडीओ राम किशोर को कोथावां की जिम्मेदारी दी गई है। इस नई नियुक्ति से इन विकास खंडों में प्रशासनिक कार्यों का संचालन नए सिरे से होगा। अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow