Hardoi News: होली पर सौहार्द बिगड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, आदेश जारी

सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखण्ड के संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट/अधिकारियों की डयूटी भी लगा दें। डयूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट/अधिकारी का यह दायित्व होगा कि ...

Mar 6, 2025 - 23:25
 0  41
Hardoi News: होली पर सौहार्द बिगड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, आदेश जारी

By INA News Hardoi.

होली के त्योहार पर सौहार्द बिगड़ने वालों हरदोई पुलिस सख्ती से निपटेगी। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने की दिशा में जारी निर्देशों में कहा गया है कि कभी-कभी शरारती तत्वों के कारण आपसी सौहार्द बिगड जाने के कारण लडाई-झगडे की घटनाएं भी प्रकाश में आती रहती है। ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपेक्षा की जाती है कि वह इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करने हेतु अपने स्तर से सभी सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों को अपने स्तर से कड़े निर्देश निर्गत करने का कष्ट करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी हरदोई को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त त्योहार के अवसर पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं बनाये रखने हेतु समस्त सम्बन्धित चिकित्साधिकारियों को अपने स्तर से कड़े निर्देश निर्गत करें, ताकि किसी भी व्यक्ति एवं समुदाय को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Also Read: Hardoi News: निर्माण कार्यो मे मानकविहीन कार्य करने पर निलंबन, BEO व अवर अभियन्ता को कारण बताओ नोटिस जारी

सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखण्ड के संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट/अधिकारियों की डयूटी भी लगा दें। डयूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट/अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह होली के त्यौहार पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए दिये गये निर्देशों का पालन कराया जाये, ताकि यह त्यौहार शान्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो और साम्प्रदायिक सद्भाव बना रहें।

सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि होली के इस संवेदनशील त्यौहार को पूर्ण सजगता एवं विवेक से स्थिति का पूर्व ऑकलन करके उक्त निर्देशों का पालन कराते हुए शान्ति पूर्ण वातावरण में इस त्यौहार को हर्षाेल्लास से सम्पन्न करायेगें। किसी भी अप्रिय घटना से मुझे व पुलिस अधीक्षक को तत्काल अवगत करायेगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow