Uttrakhand News: कोतवाली पुलिस ने पॉस्को के आरोपी को जेल भेजा
अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रियंका टम्टा के सुपुर्द कर विवेचना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह काशीपुर तथा क्षेत्राधिका....
रिपोर्ट: आमिर हुसैन
By INA News Uttrakhand.
बाजपुर /उधमसिंह नगर: जिला नैनीताल के गाजपुर छोई रामनगर निवासी पीड़ित द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी अभियुक्तगण विशाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी भटपुरी बरहेनी बाजपुर द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को डरा धमकाकर विवाह करना जबरन शारीरिक संबंध बनाना और साथियों द्वारा वादिनि के साथ मारपीट करने के सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर में तहरीर दी।
जहां जीरो एफआईआर पंजीकृत हुई। घटनास्थल कोतवाली बाजपुर का होने के कारण अभियोग की विवेचना जनपद उधम सिंह नगर ट्रांसपर हुई उच्चाधिकारीयों के आदेश पर कोतवाली बाजपुर में 07 मार्च को धारा 64/352 बीएसएन 5/6 पॉक्सो एक्ट 9/10 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में क्राइम नंबर मुकदमा दर्ज किया गया।
अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रियंका टम्टा के सुपुर्द कर विवेचना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त गण के घरों पर दबिश दी गई।
जिसमें अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी भटपुरी बरहनी बाजपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर 01 अप्रैल 2025 को न्यायालय रुद्रपुर के समक्ष पेश कर अभियुक्त को न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका टम्टा आदि रहे।
What's Your Reaction?











