Lucknow News: मंदिरों के सौन्दर्यीकरण तथा घाटों के निर्माण के लिए 4192.34 लाख रूपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत। 

पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर लखनऊ मेें महाराजा बिजली पासी किले की फसॉड वॉल के निर्माण तथा पर्यटन विकास के लिए...

Apr 7, 2025 - 15:38
51 Views
Lucknow News:  मंदिरों के सौन्दर्यीकरण तथा घाटों के निर्माण के लिए 4192.34 लाख रूपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत। 

लखनऊ: पर्यटन विभाग द्वारा वितीय वर्ष 2024-25 में लखनऊ के मा0 जनप्रतिनिधियों तथा राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्य सेक्टर की 4192.34 लाख रूपये की 15 परियोजनायें  स्वीकृत की गयी है। इस धराशि से  विभिन्न निर्माण कार्य, पर्यटन विकास तथा सौन्दर्यीकरण आदि के कार्य कराएं जायेंगे। 

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर लखनऊ मेें महाराजा बिजली पासी किले की फसॉड वॉल के निर्माण तथा पर्यटन विकास के लिए 492.79 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार राम चंद्र सिंह प्रधान के प्रस्ताव पर रहीमाबाद मॉल रोड  पर स्थित सिद्धपीठ में बाराही देवी मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 68.24 की परियोजना तथा डॉ0 राजेश्वर सिंह मा0 विधायक सरोजनी नगर के प्रस्ताव पर रेतेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास की 93.43 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। 

जयवीर सिंह ने बताया कि ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मलिहाबाद के पंचमुखी हनुमान मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 99.13 लाख रूपये की तथा के0पी0 सिंह विशेष कार्य अधिकारी के प्रस्ताव पर आलमनगर में प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव स्थित सीताकुड के पर्यटन विकास के लिए 231.75 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इसी प्राकर सुश्री जयदेवी विधायक के प्रस्ताव पर 101.05 लाख रूपये उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्ताव पर हनुमन्त धाम मंदिर के विकास के लिए 214.76 लाख रूपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि योगेश शुक्ला विधायक के प्रस्ताव पर 99.86 लाख रूपये नीरज बोरा विधायक के प्रस्ताव पर नानक शाही मठ के पर्यटन विकास हेतु 98.59 लाख रूपये की परियोजना मुकेश शर्मा सदस्य विधान परिशद  के प्रस्ताव पर डालीगंज में मनकामेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 99.13 लाख रूपये तथा डॉ0 महेन्द्र सिंह द्वारा सरोजनी नगर में सई नदी के तट पर घाट के निर्माण के लिए 199.62 लाख रूपये की परियोजना तथा पर्यटन निदेशालय द्वारा पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ के उच्चीकरण हेतु 959.385 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। 

Also Read- Lucknow News: ग्रामीण महिलाओं की बाजार तक होगी सीधी पहुंच, UP SRL मिशन के अभियान के तहत प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को बनाया जा रहा सशक्त

जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव उ0प्र0 द्वारा जनपद लखनऊ में स्थित स्मृतिका वॉर मेमोरियल में लेज़र लाइट एण्ड साउण्ड शौ के लिए 894.96 लाख रूपये,  क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय द्वारा अलीगंज में स्थित रैदाश मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 464.55 लाख रूपये तथा क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय द्वारा विधान सभा क्षेत्र सरोजनीनगर में स्थित तथागत बुद्ध बिहार के पर्यटन विकास  हेतु 75.10 लाख रूपये की धनराशि की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इसमेें से अधिकांश कार्य उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराये जायेंगे तथा महाराजा बिजली पासी किले के लाइटिंग का कार्य उ0प्र0 प्रोजेक्टस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जायेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow