Uttarakhand News: शहर में नो एंट्री के बीच बाहन नहीं निकलेंगे- नरेश चौहान

दि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बलदेव सिंह नामधारी के नेतृत्व में दर्जनों वाहन ट्रांसपोर्टरों ने कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता कर कहा हमारी ....

By INA News Desk
Dec 9, 2024 - 15:37
55 Views
Uttarakhand News: शहर में नो एंट्री के बीच बाहन नहीं निकलेंगे- नरेश चौहान

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

बाजपुर। दि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बलदेव सिंह नामधारी के नेतृत्व में दर्जनों वाहन ट्रांसपोर्टरों ने कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता कर कहा हमारी ट्रांसपोर्ट के वाहनों को शहर से निकलने की अनुमति दी जाए।दि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बलदेव सिंह नामधारी ने शुगर फैक्ट्री शहर में स्थित है तथा पॉलिप्लेक्स वन्ना खेड़ा रोड स्थित है।

विक्की रंधावा-वाहन स्वामी बाजपुर

बेरिया रोड स्थित एफसीआई से हमारे वाहन माल लेकर शहर के बीच से निकलते हैं हमारे वाहनों को अनुमति दी जाए और हमारे वाहन अधिकतर 10-12 ही निकलते हैं।भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं वाहन ट्रांसपोर्टर स्वामी विक्की रंधावा ने कहा हमारी ट्रांसपोर्ट के वाहन चीनी मिल से चीनी लेकर जाते हैं जिसमें 10,12 ही वाहन प्रतिदिन निकलते हैं इसके साथ ही पॉलिप्लेक्स में भी इसी प्रकार से बाहन माल लेकर निकलते हैं।और एफसीआई से रैक लगती है तो माल लादकर कर हमारे वाहन निकलते है।

Also Read- Uttarakhand News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पोस्ट चश्पा कर विरोध प्रदर्शन किया।

उनका बेवजह चालान ना काटा जाए हम लोग भी नहीं चाहते हैं कि शहर में हमारी वजह से कोई भी जाम लगे या कोई प्रॉब्लम हो। जिस पर कोतवाल नरेश चौहान ने ट्रांसपोर्टर को आश्वासन देते हुए कहा सभी ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों पर स्टीकर लगाए जिससे की पहचान हो और चीनी मिल रोड से माल लेकर मुंडिया पिस्तौर से एवं एनएन टोपा से होते हुए अपने वाहनों को निकले जिस शहर में जाम भी नहीं लगेगा।इस पर सभी ट्रांसपोर्टर सहमत हो गए।उन्होंने कहा शहर में नो एंट्री का पालन सभी लोग करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow