Hardoi News Today: विश्व हिंदू परिषद घर-घर बनाएगा हित चिंतक, जिला योजना बैठक में बनी रणनीति

शहर में विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न हुई । बैठक में विहिप के आगामी 6 माह में होने वाले कार्यक्रमों पर

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 14:28
18 Views
Hardoi News Today: विश्व हिंदू परिषद घर-घर बनाएगा हित चिंतक, जिला योजना बैठक में बनी रणनीति

हरदोई: शहर में आज विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न हुई । बैठक में विहिप के आगामी 6 माह में होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा एवं उनकी रूप रेखा तय हुई। मुख्य अतिथि अवध प्रांत सह मंत्री अविनाश जी एवं विशिष्ट अतिथि उन्नाव विभाग मंत्री विद्या रतन जी रहे । 

परिषद के स्थापना दिवस को कैसे भव्य रूप से मनाया जाएगा जिसकी रूपरेखा तय हुई। जिले में परिषद को और मजबूत करने के लिए खंड स्तर तक समिति जल्द से जल्द पूर्ण करने की योजना बनाई गई। प्रांत सह मंत्री अविनाश जी ने बताया की परिषद के कुछ मुख्य अभियान होते हैं जिसमे हित चिंतक अभियान भी है । यह अभियान प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है । इस बार यह अभियान 22 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है । जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर विश्व हिंदू परिषद का हित चिन्तक सदस्य बनाएगा। मुख्य अतिथि विद्या रतन जी ने बताया की परिषद हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दुर्गाष्टमी एवं गोपाष्टमी सहित आगामी कार्यक्रमों को आयोजित करने के योजना विधिवत तरीके से बना चुका है जिससे कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न होंगे ।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता ही परिषद का मान सम्मान है और वह अपने मान सम्मान के लिए तन मन धन से कार्य कर रहा है जिससे हरदोई जिला प्रान्त में हर क्षेत्र में आगे है और आगे ही रहेगा ।  हरदोई जिले में आये जिले के नए जिला संगठन मंत्री अभिषेक जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । साथ ही संगठन ने जिला कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किए जिसमे शाहाबाद के शुभम बाजपेई को जिला संयोजक बजरंग दल, कृष्ण कुमार को विशेष संपर्क, मनोज नेगी को उपाध्यक्ष, हिमांशु को धर्म प्रसार, रवि को समरसता, नागेंद्र को सह मंत्री, ओंकार को संस्कार प्रमुख, धर्मेंद्र को सह संस्कार प्रमुख, विजय महाकाल को सह कोषाध्यक्ष, सर्वदमन को कार्यकारिणी सदस्य सहित कई प्रखंडों में नवीन योजनाएं की ।

मंच संचालन जिला मंत्री गौरव ने किया ।कार्यक्रम में जिलाकार्याध्यक्ष मोहित, जिला उपाध्यक्ष सीतू रस्तोगी, , जिला सह मंत्री राहुल , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अक्षतानन्द, जिला सत्संग प्रमुख संजेश , जिला सेवा प्रमुख कमलेश, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश, जिला दुर्गावाहिनी संयोजिका अंशिका, जिला सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत, जिला सह संयोजक राघवेंद्र, सहित हरदोई जिले एवं सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- मोहन भागवत के अमेरिकी बयान पर मौलाना अरशद मदनी का सवाल, बोले- नफरत फैलाने वालों पर भी हो कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow