Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में महिला की गोली मारकर हत्या। 

एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव खेत में खून से लथपथ मिला, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ...

Dec 10, 2024 - 18:47
57 Views
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में महिला की गोली मारकर हत्या। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव खेत में खून से लथपथ मिला, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में महिला के सिर पर गोली का निशान मिला, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की पहचान रूपा देवी (54) के रूप में हुई है, जो लकड़ी बीनने के लिए गई थी और घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की और शव खेत में खून से लथपथ मिला। पुलिस को इसकी सूचना दी गई और महिला का पति राम मोहन मंदिर में पुजारी है।

Also Read- Shahjahanpur News: विश्व शौचालय दिवस समापन एवं मानवाधिकार दिवस पर सफाई अभियान के सम्बन्ध में कुल 46 प्रतिभागियो को किया गया सम्मानित।

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के सिर पर गोली का निशान है और महिला की सिर पर गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर फॉरेंसिंक टीम भी पहुंच गई और जांच में जुट गई। मौके से टीम ने कई सबूत जुटाए।

इस बारे में एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी का कहना है कि महिला की हत्या किसने और क्यों की, यह अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow