Deoband News: महिला मंडल ने अपना घर शुक्रताल में किया सेवा कार्य। 

महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति ने शुक्रताल स्थित अपना घर आश्रम में पहुंचकर सेवा कार्य किया। इस दौरान वहां रह रहे बेसहारा....

Apr 21, 2025 - 19:47
48 Views
Deoband News: महिला मंडल ने अपना घर शुक्रताल में किया सेवा कार्य। 

देवबंद। महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति ने शुक्रताल स्थित अपना घर आश्रम में पहुंचकर सेवा कार्य किया। इस दौरान वहां रह रहे बेसहारा, असहाय और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के साथ आत्मीयता से समय बिताया।
समिति अध्यक्ष रीटा अग्रवाल ने बताया कि सेवा कार्य के तहत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रताल स्थित अपना घर आश्रम में पहुंचकर इसमें रहने वाले बेसहारा लोगों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताया।

Also Read- Deoband News: गैर-महरम से मेहंदी लगवाना या चूड़ी पहनना शरीयत के खिलाफ - गोरा

रीटा अग्रवाल ने कहा हमारा उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं बल्कि उन्हें अपनत्व और सम्मान का अनुभव कराना है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया इसके अलावा शुक्रताल में ही एक विद्यालय में उन्होंने खाद्य सामग्री वितरित की। इसमें बच्चों को बिस्कुट, फल, नमकीन और अन्य पौष्टिक सामग्री दी गई। विद्यालय प्रशासन ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow