Deepotsav-2025: योगी ने पहले राम मंदिर, फिर राम की पैड़ी पर जलाए श्रद्धा के दीप।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर श्रद्धा के दीप जलाए, लेकिन उससे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ श्रीराम मंदिर

By INA News Desk
Oct 20, 2025 - 02:05
58 Views
Deepotsav-2025: योगी ने पहले राम मंदिर, फिर राम की पैड़ी पर जलाए श्रद्धा के दीप।  
 योगी ने पहले राम मंदिर, फिर राम की पैड़ी पर जलाए श्रद्धा के दीप।  
Advertisement
Advertisement
  • मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में किया दर्शन-पूजन, लगाई हाजिरी 
  • मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में भी किया दीप प्रज्ज्वलन, श्रद्धालुओं का भी किया अभिवादन 

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर श्रद्धा के दीप जलाए, लेकिन उससे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ श्रीराम मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मर्यादा पुरुषोत्तम के दर्शन-पूजन किए। उनके चरणों में हाजिरी लगाई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मंदिर भवन व प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। 

  • राम मंदिर में भी योगी ने जलाए दीप 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर भी पहुंचे। वहां उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पूजन-अर्चन किया, उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक हाजिरी लगाई, फिर परिक्रमा की। मुख्यमंत्री ने यहां श्रीराम जी की आरती उतारी। उन्होंने राम की पैड़ी से पहले राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम के समक्ष, फिर मंदिर प्रांगण में भी दीप जलाए। यहां श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय,  संघ प्रचारक गोपाल जी,  ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, विधायक वेदप्रकाश गुप्त,  अमित सिंह चौहान, चंद्रभानु पासवान आदि मौजूद रहे। सीएम ने यहां श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

Also Read- Ayodhya: रामभक्तों के लहू से लथपथ की गई नगरी आज दीपों के सागर में नहा रही है- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement