पर्यटन परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने में जुटी योगी सरकार, अधिकांश स्वीकृत कार्यों पर निर्माण शुरू

वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत परियोजनाओं के कार्य को प्रत्येक दशा में 20 मई, 2026 तक हर हाल में शुरू करने के सभी कायदार्यी

Jul 7, 2026 - 20:46
26 Views
पर्यटन परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने में जुटी योगी सरकार, अधिकांश स्वीकृत कार्यों पर निर्माण शुरू
पर्यटन परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने में जुटी योगी सरकार, अधिकांश स्वीकृत कार्यों पर निर्माण शुरू
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू 
  • 20 नवंबर, 2026 तक सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश - जयवीर सिंह

लखनऊ: वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत परियोजनाओं के कार्य को प्रत्येक दशा में 20 मई, 2026 तक हर हाल में शुरू करने के सभी कायदार्यी संस्था को निर्देश दिए गए थे। जिन परियोजनाओं की लागत 01 करोड़ रूपये है, उन्हें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ नवंबर-2026 तक पूरा कर लोकार्पण किया जाना है। इस क्रम में विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें आवंटित परियोजनाओं पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। राजकीय निर्माण निगम को 32 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी थी, जिसमें से 30 परियोजनाओं की निविदा कार्यवाही प्रगति पर है और 02 परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यूपीपीसीएल को आवंटित 65 कार्यों पर निविदा की कार्यवाही प्रगति पर है। 61 परियोजनाओं पर कार्य शुरू करा दिया गया हैं और 01 परियोजना का कार्य पूरा कर दिया गया है। आवास विकास परिषद को आवंटित 75 परियोजनाओं में से 41 परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर है और 32 परियोजनाओं पर निविदा की कार्यवाही प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा स्वीकृत 305 परियोजनाओं की निविदाएं प्रकाशित की जा चुकी है।  इसके सापेक्ष 247 कार्यादेश निर्गत हो चुके है एवं 58 परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है। 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि यूपीपीसीएल संस्था को 24 कार्य 20 मई, 2026 तक प्रारंभ कराये जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें से 20 कार्य प्रारंभ हो चुके है और 04 कार्यों पर निविदा की कार्यवाही की जा रही है। सीएण्ड डीएस को नवीन स्वीकृत 126 परियोजनाओं के सापेक्ष 113 परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा 13 परियोजनाएं निविदा की प्रक्रिया में है। आवास विकास परिषद को 75 योजनाएं स्वीकृत हुई थी, जिनके सापेक्ष 41 परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया राजकीय निर्माण निगम को 32 परियोजनाएं स्वीकृत की गई थी, जिनमें से 30 परियोजनाओं की निविदा कार्यवाही प्रगति पर है और 02 परियोजनाएं के कार्य शुरू करा दिए गए है। 

जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पर्यटन विकास की परियोजनाएं स्वीकृत कर कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित किया गया है। इसका उद्देश्य विरासत के साथ विकास और सांस्कृतिक चेतना के केन्द्रों का जीर्णोद्वार कर पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते निवेश एवं रोजगार के साधन की असीमित संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में विशेष फोकस कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग की योजनाओं को समय से पूरा करने में सफलता मिली है। कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित पर्यटन विकास परियोजनाओं को 20 नवंबर, 2026 तक पूरा कर आम जनता को समर्पित किया जाना है। 

You May Click : Mussoorie Mall Road Road Rage: मसूरी में पर्यटक ने महिला पर प्लास्टिक क्रेट से किया हमला, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow