UP News: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण को विस्तार देगी योगी सरकार। 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए 2 करोड़ रुपये और सहायक उपकरणों के लिए 37.40 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान....

Jun 12, 2025 - 20:25
 0  42
UP News: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण को विस्तार देगी योगी सरकार। 
  • प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र में 100 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित कर चुकी है योगी सरकार
  • हर जनपद में शिविरों का आयोजन कर पात्र दिव्यांगजनों को सीधे लाभ पहुंचाने की है योगी सरकार की योजना 
  • अर्जुन पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची को और सटीक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लेगी योगी सरकार 

लखनऊ। योगी सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की योजना बनाई है। भारत सरकार की सहायता प्राप्त दिव्यांगजन सशक्तीकरण (एडिप) योजना के तहत मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरणों के वितरण को आने वाले समय में और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद दिव्यांग तक यह सुविधा पहुंचे, ताकि उनकी गतिशीलता बढ़े और वे आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

हाल ही में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित करने के बाद, सरकार अब इस पहल को विस्तार देने की तैयारी में है। मांग और पात्रता के आधार पर सभी पात्र दिव्यांगजनों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक सर्वेक्षण और सत्यापन प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। अर्जुन पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची को और सटीक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और डुप्लीकेसी की संभावना खत्म होगी। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए 2 करोड़ रुपये और सहायक उपकरणों के लिए 37.40 करोड़ रुपये के बजट का उपयोग प्रभावी ढंग से करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

  • प्रदेश के हर जिले में शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को लाभ देगी योगी सरकार

आने वाले समय में सरकार एलिम्को (ALIMCO) के साथ मिलकर एक समन्वित कार्ययोजना लागू करेगी, जिसमें वितरण प्रक्रिया को और सरल और त्वरित बनाया जाएगा। हर जनपद में शिविरों का आयोजन कर पात्र दिव्यांगजनों को सीधे लाभ पहुंचाने की योजना है। इसके साथ ही, सहायक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Also Read- UP News: यूपी फॉरेस्ट फोर्स का आधुनिकीकरण, रीयल-टाइम मानिटरिंग और इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पर जोर।

योगी सरकार का मानना है कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों की गतिशीलता में सुधार होगा, जिससे वे शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। योगी सरकार के इस प्रयास से न केवल दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बन रहा है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और स्वावलंबन की नई राह भी मिल रही है। इस पहल से उत्तर प्रदेश दिव्यांग सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा, "योगी सरकार का लक्ष्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए वितरण प्रक्रिया को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।