Ghazipur News: युवक ने नदी में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, नाविकों ने बचाई जान। 

सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गाँव निवासी रोहित (18) पुत्र ओम प्रकाश यादव शुक्रवार की शाम को साइकिल से सैदपुर चंदौली गंगा....

Nov 24, 2024 - 14:16
81 Views
Ghazipur News: युवक ने नदी में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, नाविकों ने बचाई जान। 

गाजीपुर। एक युवक ने सैदपुर चंदौली गंगापुर से नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्थानीय नविको की मदद से युवक को बचाकर आत्महत्या के प्रयास को विफल किया गया। युवक का सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

बता दे की सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गाँव निवासी रोहित (18) पुत्र ओम प्रकाश यादव शुक्रवार की शाम को साइकिल से सैदपुर चंदौली गंगा पुल पर पहुंचा। जहां कुछ देर खड़े रहने के बाद, अचानक वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। उसे देखते ही पास से गुजर रहे कुछ राहगीर उसकी तरफ दौड़े, लेकिन इससे पहले कि वह उसके पास पहुंच पाते उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी।

Also Read- Ghazipur News: सड़क पार करते समय टेलर ने बच्ची को रौंदा, घटना से शादी का उत्साह पड़ा फीका।

  • पास से गुजर रहे नाविकों ने बचाई जान- 

देखते ही देखते वह तेज आवाज के साथ नदी में जा गिरा। नदी में गिरते ही, वह डूबने लगा। तभी पास से गुजर रहे एक नाव पर सवार जीयुत निषाद, माेनू, कमलेश और भोला की नजर उसपर पड़ गई। इसके बाद नाविक ने उसे नदी में डूबने से बचा लिया। नाव से उसे नदी के किनारे लाया गया। देखते देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे वार्ड के सभासद कुलदीप निषाद ने घटना की सूचना सैदपुर पुलिस को दिया।

  • सीएचसी में चल रहा है इलाज- 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। नदी के किनारे से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पहुंचे युवक के परिजनों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। युवक और उसके परिजनों से आत्महत्या का प्रयास करने के पीछे के कारणों के बारे में पूछा गया, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow