Hardoi News: जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 8 पर रिपोर्ट दर्ज।

राजस्व निरीक्षक शिवराम मय राजस्व टीम के द्वारा आवेदक श्याम सिंह पुत्र चेतराम निवासी मुडरूखेडा थाना पाली जनपद हरदोई के प्रार्थना पत्र के आधार....

Nov 24, 2024 - 14:22
95 Views
Hardoi News: जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 8 पर रिपोर्ट दर्ज।

By INA News Hardoi.
बीते शुक्रवार ग्राम मुडरूखेडा थाना पाली जनपद हरदोई में जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में मारपीट होने के मामले में जानकारी देते हुए हरदोई पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष से श्याम सिंह पुत्र चेतराम निवासी मुडरूखेडा थाना पाली जनपद हरदोई एवं द्वित्तीय पक्ष भानसिंह पुत्र बाबूराम निवासी उपरोक्त की जमीन पास-पास है। शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक शिवराम मय राजस्व टीम के द्वारा आवेदक श्याम सिंह पुत्र चेतराम निवासी मुडरूखेडा थाना पाली जनपद हरदोई के प्रार्थना पत्र के आधार पर खेत की पैमाइश की जा रही थी। पैमाइश के दौरान श्याम सिंह आदि से विपक्षीगण भानसिंह पुत्र बाबूराम आदि नि०गण उपरोक्त के मध्य जमीन की कब्जेदारी व माप को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट हुई।

Also read- Hardoi News: क्राइम की सफाई के साथ अब गंगा तट की सफाई, एसपी के नेतृत्व में संकल्प लिया।

उक्त घटना में श्याम सिंह एंव उनके भाई मानसिंह को चोटे आई। जिसके सम्बन्ध में वादी श्याम सिंह पुत्र चेतराम के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पाली पर भानसिंह पुत्र बाबूराम, सत्यभान सिंह पुत्र अज्ञात, सत्यपाल पुत्र अज्ञात, मुकेश पुत्र अज्ञात, राकेश पुत्र अज्ञात, हरिहर पुत्र अज्ञात, अरुण पुत्र अज्ञात व सुभाष पुत्र अज्ञात सर्वनिवासी मुडरूखेडा थाना पाली जनपद हरदोई के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow