MP Crime News: दिनदहाड़े युवक को गोली मारी- हालत गंभीर, भोपाल रेफर, रीढ़ की हड्डी में लगी गोली, आमला क्षेत्र का मामला। 

बैतूल के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम तीरमहू में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दुर्गेश पिता....

Apr 8, 2025 - 13:20
65 Views
MP Crime News: दिनदहाड़े युवक को गोली मारी- हालत गंभीर, भोपाल रेफर, रीढ़ की हड्डी में लगी गोली, आमला क्षेत्र का मामला। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के बैतूल में युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां से हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बैतूल के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम तीरमहू में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दुर्गेश पिता घनश्याम सरले 26 वर्ष निवासी देवगांव को कार में सवार युवकों में से एक युवक ने कट्टे से गोली मार दी।

घटना ग्राम तीरमहू की बताई जा रही है। गोली युवक के पीठ की रीढ़ की हड्डी में लगी है। युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल आमला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया है।

Also Read- Madhya Pradesh News: तेजी से हो रहा निगम के जंगलों के सफाया- रेंजर और डिप्टी रेंजर के संरक्षण में हो रहा प्लांटेशनो का सफाया और किया जा रहा अतिक्रमण।

आरोपी भी घायल युवक के ग्राम देवगांव के बताए जा रहे है। पुलिस ने घायल युवक और उसके भाई संदीप सरले के बयान लिए है। पुलिस जांच चल रही है अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा कि युवक को गोली क्यों मारी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow