MP News: फर्जी हार्ड स्पेशलिस्ट के इलाज से गई 7 लोगों की जान, डॉक्टर के खिलाफ मामला हुआ दर्ज।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फर्जी हृदयरोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) के इलाज से ....
मध्य प्रदेश में फर्जी हार्ड स्पेशलिस्ट की वजह से 7 लोगों को अपनी जान गवाना पड़ी। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
- फर्जी डॉक्टर की वजह से 7 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फर्जी हृदयरोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) के इलाज से सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना एक मिशनरी अस्पताल में हुई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को विदेश से शिक्षित और प्रशिक्षित कार्डियोलॉजिस्ट बताया था और ब्रिटेन के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट का नाम इस्तेमाल कर मरीजों को गुमराह किया। इस घटना के बाद जांच अधिकारी मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। मामले को लेकर कहा गया कि जो भी शामिल होंगे दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Also Read- Delhi News: पुलिस मालखाने में लगी भीषण आग, 150 से अधिक गाड़ियां जलकर हुई राख।
- फर्जी डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एक टीम सात से नौ अप्रैल तक दमोह जिले में मामले की जांच करने के लिए रहेगी। एक स्थानीय निवासी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, अस्पताल में काम करने वाले डॉ. एन जॉन कैम नामक व्यक्ति ने खुद को विदेश से शिक्षित और प्रशिक्षित कार्डियोलॉजिस्ट बताया था। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि असल में आरोपी का नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है। शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने ब्रिटेन के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जॉन कैम का नाम धोखाधड़ी से इस्तेमाल किया और मरीजों को गुमराह किया। गलत इलाज के कारण सात मरीजों की मौत होने की बात भी कही गई है।
What's Your Reaction?











