Hardoi: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया धमकी देने का आरोप 

देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह युवक का शव घर के कमरे

Jul 13, 2026 - 20:05
27 Views
Hardoi: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया धमकी देने का आरोप 
प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया धमकी देने का आरोप 

हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।​नोएडा में कार्यरत था मृतक मृतक की पहचान रघुनाथ के पुत्र आशीष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आशीष नोएडा स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में कार्यरत था और 7 जुलाई को ही गांव लौटा था।

​परिजनों के गंभीर आरोप
परिजनों ने बताया कि आशीष पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। बड़े भाई अंकित के अनुसार, गांव की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती का विवाह 27 जून को हो चुका था, लेकिन परिवार का आरोप है कि इसके बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। परिजनों का कहना है कि युवती उस पर साथ चलने का दबाव बना रही थी, जबकि युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और कथित तौर पर उसे धमका रहे थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले आशीष के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी।देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि मौके से मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow