सुल्तानपुर पट्टी मौर्य धर्मशाला में बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर, अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सोमवार को उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा के निर्देशन में बुद्ध बाजार स्थित मौर्य धर्मशाला में "जन-जन की सरकार, जन-जन के

Jul 13, 2026 - 18:55
35 Views
सुल्तानपुर पट्टी मौर्य धर्मशाला में बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर, अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सुल्तानपुर पट्टी मौर्य धर्मशाला में बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर, अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

सुल्तानपुर पट्टी। सोमवार को उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा के निर्देशन में बुद्ध बाजार स्थित मौर्य धर्मशाला में "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों के आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पंचायत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त किया।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow