Sambhal: 2027 में जनता बीजेपी को हराएगी, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री - शिवपाल यादव का बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया

Jul 13, 2026 - 18:47
42 Views
Sambhal: 2027 में जनता बीजेपी को हराएगी, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री - शिवपाल यादव का बड़ा हमला

उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। शिवपाल यादव एक दिवंगत सपा नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक बेहतरीन साथी खोया है और ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर में चोरी होना बेहद गंभीर मामला है और दोषियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मेरठ के अंकिता कांड और प्रदेश में बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि प्रदेश का कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा सरकार नौकरशाही के भरोसे चल रही है। बिजली दरों को लेकर भी उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे महंगी बिजली मिल रही है। सम्भल, वाराणसी और राजस्थान के बाड़मेर में बुलडोजर कार्रवाई पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि कुछ वर्गों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और फर्जी एनकाउंटर जैसी घटनाएं हो रही हैं। 2027 के चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं डीपी यादव द्वारा संभावित प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी समय है और समाजवादी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, जनता उसे ही जिताएगी।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow