Hardoi: प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, महिला और उसके भाई पर केस दर्ज

थाना क्षेत्र के कुंवरापुर निवासी एक युवक ने कथित तौर पर झूठे मुकदमों और सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या

Jul 13, 2026 - 18:32
45 Views
Hardoi: प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, महिला और उसके भाई पर केस दर्ज
प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, महिला और उसके भाई पर केस दर्ज

बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के कुंवरापुर निवासी एक युवक ने कथित तौर पर झूठे मुकदमों और सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की एक महिला और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।​मृतक सुधीर के पिता कमलेश के अनुसार, गांव की अरुणा देवी (पत्नी स्व. सुंदर लाल) और उसका भाई हरीराम (निवासी फाटक नगरिया, शाहबाद) आए दिन उनके बेटे और ग्रामीणों के खिलाफ छेड़छाड़ जैसे फर्जी प्रार्थना पत्र देकर पुलिस (112 नंबर) को बुलाते थे। इसके बाद, आरोपी उन पर पैसे वसूलने के लिए दबाव बनाते थे।​पिता का आरोप है कि बीती 8 जुलाई को भी आरोपियों ने सुधीर के खिलाफ थाने में एक झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। इसी प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर से सुधीर ने 11 जुलाई की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का यह भी दावा है कि घटना से तीन दिन पहले आरोपियों ने सुधीर को जान से मारने की धमकी दी थी और घटना की रात उन्हें गांव के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था।​सुधीर अपने पिता का इकलौता बेटा था। बचपन में ही मां का साया उठ जाने के कारण उसकी परवरिश उसकी बुजुर्ग दादी बलकोरा ने की थी। सुधीर का विवाह करीब 4 साल पहले शाहबाद के गौटिया गांव निवासी मोनी के साथ हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी।
​सुधीर शुक्रवार रात से लापता था। परिजनों की तलाश के बाद, 11 जुलाई की सुबह उसका शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खजुहा कबिलाखेड़ा गांव के ब्रह्मदेव स्थान पर एक पीपल के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
​बेहटा गोकुल के थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow