Bazpur: भर्ती घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का महाआंदोलन- संजीव आर्य

नैनीताल पूर्व विधायक  संजीव आर्य  के नेतृत्व में गेट कॉलेज में युवाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक

Jul 13, 2026 - 18:23
36 Views
Bazpur: भर्ती घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का महाआंदोलन- संजीव आर्य
भर्ती घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का महाआंदोलन- संजीव आर्य

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर l नैनीताल पूर्व विधायक  संजीव आर्य  के नेतृत्व में गेट कॉलेज में युवाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  संजीव आर्य ने कहा- उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए व्यापक भर्ती घोटालों, लगातार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्र आज भी न्याय और रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि भाजपा सरकार दोषियों को संरक्षण देने में व्यस्त है।इन्हीं मुद्दों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचेंगे तथा उनके संघर्ष और अधिकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों ने कशी कमर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा छात्रों को न्याय दिलाने की इस मुहिम को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया भर्ती घोटालों का हिसाब होगा, पेपर लीक पर जवाब होगा।

युवाओं के अधिकार की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। इस मौके पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह लाडी विधायक प्रतिनिधि  डीके जोशी ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह ब्लॉक श्रीनाथ विश्वास  अध्यक्ष पवन शर्मा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंग हरदेव सिंह हैरी पूर्व  जिला पंचायत सदस्य हरजिंदर सिंह शौर्य दत्त लखेडा जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद पूर्व अध्यक्ष हामिद.हरमन सिंह हरभजन सिंह आशु खान.मनीराम.अंकित.रोहित प्रधान विशाल काशीपुर छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा बाजपुर छात्र संघ  अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा पूर्व छात्र संघ  अध्यक्ष प्रशांत भट्ट पूर्व सचिव प्रदीप यादव पूर्व उपाध्यक्ष आशीष भट्ट सावेज अंसारी सुमित सिंह परवेज आलम जगबीर सिंह सोनू ग्राम प्रधान मोनू कुमार आदि थे l

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow