Sambhal: 2027 की सत्ता के लिए दंडवत संकल्प! अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना लेकर निकले अमन यादव

उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक अनोखी तस्वीर संभल के चंदौसी में देखने को मिली, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं

Aug 1, 2026 - 19:45
70 Views
Sambhal: 2027 की सत्ता के लिए दंडवत संकल्प! अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना लेकर निकले अमन यादव

उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक अनोखी तस्वीर संभल के चंदौसी में देखने को मिली, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर एक समर्थक दंडवत यात्रा पर निकल पड़ा है।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दबथरा निवासी अमन यादव दंडवत करते हुए वृंदावन धाम की ओर बढ़ रहे हैं। चंदौसी पहुंचने पर उनकी इस अनोखी यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीर भी इस अलग अंदाज की यात्रा को देखकर चर्चा करते नजर आए। अमन यादव का कहना है कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वह दंडवत करते हुए वृंदावन धाम पहुंचेंगे और वहां भगवान के दर्शन कर अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना करेंगे। उनका कहना है कि यह यात्रा पूरी तरह उनकी व्यक्तिगत आस्था और संकल्प का हिस्सा है। दंडवत यात्रा के दौरान अमन यादव लगातार जमीन पर लेटकर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी इस अनोखी पहल ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इसे अपने नेता के प्रति समर्पण का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि राहगीर उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल, चंदौसी से गुजर रही यह दंडवत यात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग इसे कौतूहल के साथ देख रहे हैं।

Also Read- Ravneet Singh Bittu Resigns: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब की राजनीति में नई भूमिका की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow