Sambhal: 2027 में PDA रचेगा इतिहास, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री- फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा का बड़ा संकल्प

सम्भल में समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा

Jul 25, 2026 - 14:30
36 Views
Sambhal: 2027 में PDA रचेगा इतिहास, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री- फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा का बड़ा संकल्प
2027 में PDA रचेगा इतिहास, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री- फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा का बड़ा संकल्प

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकल्प लिया। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने दावा किया कि प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की ताकत लगातार बढ़ रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में यही गठजोड़ इतिहास रचेगा।

फिरोज खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपना 2027 में साकार होगा और जनता उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज किसान अपनी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं पा रहा, नौजवान रोजगार के लिए परेशान है और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन मुद्दों से जनता में भारी नाराजगी है, जिसका जवाब वह 2027 के चुनाव में देगी। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों और सपा नेता आज़म खान के खिलाफ हुई कार्रवाई का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है। साथ ही जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ को अनसुना किया जा रहा है, लेकिन यही नौजवान और छात्र भविष्य में बदलाव की लड़ाई लड़ेंगे। फिरोज खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि 2027 में जनता बदलाव का जनादेश देगी और समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Also Read- Gorakhpur: आस्था पर प्रहार करने वाले अब आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं: गोरखपुर से सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow