Ballia: ओजस ध्यान योग एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन द होराइजन मे संपन्न, ध्यान से तनावमुक्त होकर अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनें – सतेंद्र नाथ मिश्रा
द होराइजन स्कूल, त्रिकालपुर गड़वार के बैनर तले आज "ओजश ध्यान योग एवं करियर काउंसलिंग" कार्यक्रम का
Report- Syed Asif Hussain zaidi.
बलिया, गड़वार। द होराइजन स्कूल, त्रिकालपुर गड़वार के बैनर तले आज "ओजश ध्यान योग एवं करियर काउंसलिंग" कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आध्यात्मिक गुरु आदरणीय श्री सतेंद्र नाथ मिश्रा जी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग, ध्यान एवं करियर निर्माण के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
गुरूजी को विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह, प्रधानाचार्य एस, सिंह ने अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि ध्यान (मेडिटेशन) केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने की शक्ति है। उन्होंने बताया कि विश्व के अनेक विकसित देशों के विद्यालयों में मेडिटेशन की कक्षाएँ अनिवार्य रूप से संचालित की जाती हैं। वहाँ विद्यार्थियों को नियमित योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक संतुलन का विकास होता है। यही कारण है कि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर का चयन करते हैं तथा तनाव,और मानसिक दबाव जैसी समस्याओं से काफी हद तक मुक्त रहते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग एवं ध्यान के लिए अवश्य निकालें। नियमित ध्यान से मन एकाग्र होता है, स्मरण शक्ति बढ़ती है, आत्मबल मजबूत होता है और जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग सरल हो जाता है। उन्होंने कहा कि "जिस विद्यार्थी का मन शांत और लक्ष्य स्पष्ट होता है, वही जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है।"
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ ध्यान योग का अभ्यास किया तथा करियर से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति नई सोच का संचार किया।
विद्यालय परिवार ने सतेंद्र नाथ मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग एवं ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति रहे बादल सिंह सिद्धार्थ सिंह अभिषेक सिंह अभिषेक गुप्ता रोहित गुप्ता अतुल शुक्ला मनीष प्रभाकर मिश्रा, जितेंद्र नाथ मिश्रा, उप प्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव, प्रसाषिका नीलम सिंह,मीनू सिंह, आकांक्षा पाण्डेय,अंकिता सिंह,खेल प्रशिक्षक अभिषेक तिवारी, पूर्व सूबेदार मेजर दिलीप भारद्वाज, एल बी रावत आदि रहे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. सिंह जी गौतम वाणिज्य प्राइवेट लिमटेड एक्सपोर्ट हेड आयुष सिंह नें सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सुहाना यादव व अनन्या सिंह नें किया।
What's Your Reaction?




