हरदोई न्यूज़: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 13 द्विवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, 26 प्रतिभागी रहे उपस्थित।

Aug 6, 2024 - 10:56
160 Views
हरदोई न्यूज़: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 13 द्विवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, 26 प्रतिभागी रहे उपस्थित।

हरदोई, कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अन्तर्गत 13 द्विवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया हरदोई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ डा0 नन्द किशोर उप कृषि निदेशक ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण मे प्रतिभागियों को बीज, उर्वरक, रोग एवं कीटनाशी लाइसेंस के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: स्वस्थ शरीर में होता स्वस्थ मस्तिष्क का वास: डॉ रागिनी

फसल चक्र, फसल सघनता और उर्वरक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण बीज उर्वरक पेस्टीसिट उपलब्ध कराने एवं कृषि स्नातकों को रोजगार देने के उद्देश्य से योजना चलाई जा रही है।रितेश सिंह निदेशक आरसेटी, दिव्यांशु पाण्डेय फैकल्टी ने बैंक से प्रोजेक्ट ऋण के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में अलग अलग दिन केवीके वैज्ञानिकों, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, बांट माप बैंक आदि विभाग के अधिकारी गण प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में 26 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow