हरदोई न्यूज़: स्वस्थ शरीर में होता स्वस्थ मस्तिष्क का वास: डॉ रागिनी

Aug 6, 2024 - 10:50
 0  72
हरदोई न्यूज़: स्वस्थ शरीर में होता स्वस्थ मस्तिष्क का वास: डॉ रागिनी

  • राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का ग्रामीण इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन, बच्चों को दिए गए स्वस्थ रहने के टिप्स

हरदोई। शासन के अदेशानुसार चलाए जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच अभियान के अंतर्गत आज ग्रामीण गौरी इंटर कॉलेज कोथावां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को जानकर उन्हें टीम द्वारा दवा दी गयी। उन्हें पेट में कीड़े की भी दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ्य टीम के द्वारा सभी छात्रों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताया गया।

डॉ रागिनी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। सभी को स्वास्थ्यकर जीवन शैली अपनाना चाहिए। डॉ नीतू ने छात्राओं को भ्रूण हत्या एवं बेटियों मान सम्मान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में अम्बिका ने प्रथम, फूलजहाँ ने द्वितीय व अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पारस ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय व सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोथावा सीएचसी से आई स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर विनीत वर्मा, स्टॉफ नर्स फूलचंद, अनामिका फार्मासिस्ट, अर्श काउंसलर सीमा शुक्ला शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना प्रारम्भ की गई हैंः-सहायक निदेशक

एचसीएल टीम की ओर से रामबली मौर्या, राधा गुप्ता, अंकित खरे, रामानंद, लक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया। डॉ नीतू सिंह ने बताया यह कार्यक्रम इसी तरीके से स्कूलों में चलते रहेंगे जिससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच और परीक्षण होने से उनकी बीमारियों और उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।