Hardoi News: समाधान दिवस में आई कल 23 शिकायतें, निस्तारण हेतु संबंधित को किया गया निर्देशित। 

प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में आज कल 23 शिकायतें आईं। आपको बता दें कि समाधान दिवस में राजस्व ...

Jun 14, 2025 - 16:39
36 Views
Hardoi News: समाधान दिवस में आई कल 23 शिकायतें, निस्तारण हेतु संबंधित को किया गया निर्देशित। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल। प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में आज कल 23 शिकायतें आईं। आपको बता दें कि समाधान दिवस में राजस्व तथा पुलिस विभाग की शिकायतें आती हैं जिनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर निशाना कर दिया जाता है और कुछ के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया जाता है‌। 

इसी क्रम में थाना अरवल मेंआज आयोजित समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें हैं जिनमें पांच पुलिस विभाग से तथा 17 राजस्व विभाग से संबंधित थी, जिनमें से राजस्व विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जो ग्राम जिगनी से संबंधित थी।

Also Read- Hardoi News: थाना समाधान दिवस- भूमि विवादों के मामले में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करें - जिलाधिकारी

शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस विभाग की तरफ से थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा  द्वारा शिकायतों को सुना गया और राजस्व विभाग की तरफ से नायब तहसीलदार अनेक सिंह, कानूनगो श्रवण कुमार तथा लेखपाल शराफत अली ,धीरज द्विवेदी ,राहुल यादव एवं मंजेश सहित तमाम क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow