हरदोई न्यूज़: अपर जिला जज ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण। 

Aug 13, 2024 - 11:25
51 Views
हरदोई न्यूज़: अपर जिला जज ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण। 

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह हरदोई का निरीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में V2 क्लब द्वारा बृहद कवि सम्मेलन काव्य तरंगिणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर जिला जज द्वारा किशोरों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा अधीक्षक को किशोरों की दैनिक क्रियाकलाप रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए साथ ही किशोरों की समस्याओं का समाधान तत्काल करे यदि कोई समस्या का समाधान आपके स्तर से नही हो पा रहा है तो उसके सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा।

किशोरों से खान-पान व उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक सौरभ पाठक, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow