कानपुर न्यूज़: अजय कुमार द्विवेदी ने हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग। 

Jul 18, 2024 - 19:34
60 Views
कानपुर न्यूज़: अजय कुमार द्विवेदी ने हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग। 
अजय कुमार द्विवेदी अध्यक्ष पहल सामाजिक सेवा संस्थान

रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी  

कानपुर। अजय कुमार द्विवेदी अध्यक्ष पहल सामाजिक सेवा संस्थान ने हवाई अड्डे का नाम भारत माँ की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद के नाम पर रखने का विनम्र निवेदन करते हैं।

चन्द्रशेखर आज़ाद ने अपने साहस और बलिदान से हमें स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका नाम हमारे हृदय में सदैव जीवित है और उनके सम्मान में कानपुर हवाई अड्डे का नाम बदलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: बिजली की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने केस्को एम डी से की मुलाकात।

इस कदम से न केवल चन्द्रशेखर आज़ाद के बलिदान को मान्यता मिलेगी, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्य समझने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर भी मिलेगा। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर विचार करें और इसे साकार करने में सहयोग दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow