कानपुर न्यूज़: अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

Jun 23, 2024 - 21:57
48 Views
कानपुर न्यूज़: अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
  • शिविर में सुबह से ही रक्त को दान करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पडी

कानपुर। जिस तरह मनुष्य के जीवन में बीमारियां घेर रही हैं डॉक्टर ने नए-नए इलाज ढूंढ लिए हैं लेकिन दवा से ज्यादा मनुष्य के शरीर में दौड़ रहा रक्त ही कहीं कहीं पर आवश्यकता बन जाता है जिसको न मिलने से मनुष्य की जीवन की लीला समाप्त हो जाती है।

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महा संगठन ने कानपुर के साथ कई जिलों में लोगों को नया जीवन देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया कानपुर नगर में किदवई नगर मेट्रो स्टेशन के पास आशीर्वाद नर्सिंग होम में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने रक्तदान शिविर का आयोजन कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराम के नेतृत्व में किया गया!

रक्तदान शिविर में प्रवीण गुप्ता, अर्चना सत्येंद्र गुप्ता, अमर गुप्ता विजय गुप्ता आनंद गुप्ता राकेश गुप्ता हरिशंकर गुप्ता मनोज गुप्ता निकिता गुप्ता कृष्ण गुप्ता अंकित , इत्यादि लोग उपस्थित हुए!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow