Hardoi News: जिलाधिकारी ने पोषाहार वितरण में बैकलॉग को लेकर जताई कड़ी नाराजगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोषाहार का वितरण समय से कराया जाये। पोषाहार की गुणवत्ता का पूरा ध्यान ...

Oct 15, 2024 - 18:46
48 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने  पोषाहार वितरण में बैकलॉग को लेकर जताई कड़ी नाराजगी।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पोषाहार का वितरण समय से कराया जाये। पोषाहार की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। समय समय पर टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया जाये। समय से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संयन्त्रों की संख्या बढ़ाई जाये। उत्पादन में वृद्धि की जाये। पोषाहार वितरण में बैकलॉग को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

Also Read- Hardoi News: 17 अक्टूबर को होगा रोजगार मेले का आयोजन।

उन्होंने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध बनाया जाये। टीएचआर संयन्त्र के बिल के सत्यापन में बिल्कुल देरी न की जाये। कोई भी बिल लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow