हरदोई न्यूज़: भाजपा समर्थित नन्ही देवी उपचुनाव में बनी ग्राम प्रधान। 

Aug 8, 2024 - 18:57
153 Views
हरदोई न्यूज़: भाजपा समर्थित नन्ही देवी उपचुनाव में बनी ग्राम प्रधान। 

रिपोर्ट- अम्बरीश कुमार सक्सेना
हरदोई। शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कालागाड़ा में ग्राम प्रधान के पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित नन्ही देवी पत्नी रामकुमार ने अपने प्रतिद्वन्दी प्रदीप कुमार क़ो 131 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया। नन्ही देवी को 514 और निर्दलीय प्रदीप कुमार को 383 मत मिले। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहे सपा समर्थित अवनीश राजपूत क़ो 366 मत ही मिल सके बहीं 36 वोट डबल निशान के चलते निरस्त कर दिए गए। वर्ष 2021 के चुनाव में प्रधान बने विवेक राजपूत की 10 माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु से प्रधानी रिक्त हो गई थी। प्रधान की मृत्यु के बाद त्रिस्तरीय समिति गठित हुई थी। उपचुनाव में मृतक विवेक की माँ नन्ही देवी फिर मैदान में उतरी,ग्रामीणों ने उन पर भरोसा भी जताया और उपचुनाव में पंचायत की मुखिया बनी।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेदराम राजपूत ने नवनिर्वाचित प्रधान नन्हीं देवी को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: भव्य कांवड़ यात्रा शाहाबाद नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow