Shahjahanpur News: बाइक सवार लुटेरों ने किशोर को साइकिल से गिरा कर उसका मोबाइल लूट कर हुए फरार।

मुंह में ढाटा बांधे हुए तो बाइक सवार आए और उन्होंने अपनी बाइक उनकी साइकिल....

Sep 21, 2024 - 21:33
33 Views
Shahjahanpur News: बाइक सवार लुटेरों ने किशोर को साइकिल से गिरा कर उसका मोबाइल लूट कर हुए फरार।

रिपोर्ट- फै़याज़उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर/जलालाबाद क्षेत्र में बाइक सवार झपट्टा मारकर लुटेरों का गिरोह सक्रिय है जो आए दिन किसी न किसी का शिकार करते हैं। किशोर गौरव कश्यप ने बताया कि उसका मोबाइल चार्ज होने में परेशानी आ रही थी। मोबाइल उसकी मां रेखा देवी का था। उसको बनवाने के लिए वह याकूबपुर तिराहे पर गया हुआ था। बीते दिन की शाम वह मोबाइल का जैक बदलवाकर अपने घर लौट रहा था। तभी नगरिया मोड़ के पास स्कूटी एजेंसी के सामने मुंह में ढाटा बांधे हुए तो बाइक सवार आए और उन्होंने अपनी बाइक उनकी साइकिल के आगे लगा दी और उसको धक्का दे दिया जिससे वह साइकिल सहित नीचे गिर गया।

Also read- Shahjahanpur News: रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौत।

इसी बीच एक बाइक सवार ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गया। पीड़ित किशोर गौरव कश्यप अपने पिता संजीव कुमार के साथ आज थाना जलालाबाद पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि जलालाबाद क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों द्वारा अक्सर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। परन्तु पुलिस द्वारा अभी तक कोई भी लुटेरा गिरफ्तार नहीं किया जा सका। वही पुलिस ने किशोर से कहा मोबाइल खो जाने की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर दो लूट की रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow