Sitapur News: कोरिडोर को लेकर नैमिष धाम में चला बुलडोजर।

नैमिष के विकास के निर्माण कार्य में तेजी, चक्रतीर्थ, ललिता देवी मंदिर

By INA News Desk
Sep 19, 2024 - 20:29
323 Views
Sitapur News: कोरिडोर को लेकर नैमिष धाम में चला बुलडोजर।

नेमिषारण्य \ सीतापुर। विश्व विख्यात तीर्थ नेमिषारण्य मे कोरिडोर के काम को लेकर आज नैमिष के विकास के निर्माण कार्य में तेजी हुई है, चक्रतीर्थ, ललिता देवी मंदिर अयोध्या जी, देवेश्वर धाम ,गोमती नदी राजघाट, व्यास गद्दी, सुत गद्दी, पंचप्रयाग आदि धार्मिक स्थलों को संवारा व संजोने का काम किया जा रहा है। 

आपको बता दे की आज नैमिष विकास प्राधिकरण के तहत नैमिषारण्य तीर्थ में उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार कोरिडोर योजना के अंतर्गत शासन द्वारा नैमिषारण्य तीर्थ मे विकास कार्यों की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली। नीमसार के प्रमुख धार्मिक स्थल चक्रतीर्थ को नया भव्य स्वरूप देने के लिए तीर्थ परिसर मे बने पुराने मुख्य द्वार को गिराकर नये भव्य द्वार का कार्य प्रारम्भ हो चुका है वही तीर्थ के पश्चिम व दक्षिण द्वार का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। आज चक्रतीर्थ के पास एंट्रेंस प्लाजा के लिए भूमि खाली करने की प्रक्रिया को शासन द्वारा आरम्भ किया गया। 

आज सुबह करीब 11 बजे से चक्रतीर्थ इंट्रेन्स प्लाजा के अंदर आने वाली दुकानों को हटाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। दायरे मे आने वाली पक्की दुकानों को JCB द्वारा हटाया गया। आपको बता दें के गत शुक्रवार को एसडीएम मिश्रिख पंकज सक्सेना द्वारा गत मंगलवार तक स्थनीय लोगो को दुकाने हटाने की महूलत दी थी। आज चक्रतीर्थ के पास सडक पर लगी दुकानों को हटाने की शुरुआत कर दी।इस बीच बुलडोजर सहित मिश्रिख उपजिलाधिकारी पंकज सक्सेना, पर्यटन विभाग व तहसील के आला अधिकारी व नैमिषारण्य थानाध्यक्ष पंकज तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। 

 सुरेंद्र कुमार INA न्यूज नीमसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement