Sitapur News: नैमिषारण्य में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। 

भारतीय जनता पार्टी ने नैमिषारण्य के ग्राम पंचायत ठाकुर नगर में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया।

By INA News Desk
Sep 7, 2024 - 20:15
72 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। 

नैमिषारण्य \ सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी ने नैमिषारण्य के ग्राम पंचायत ठाकुर नगर में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह किसी कारण बस नहीं पहुंच सके , उनका काफिला सीधे हरदोई की ओर निकल गया।

भाजपा सदस्यता अभियान के आयोजन मैं सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी के विचार धरा को आगे बढ़ने का संकल्प लिया , मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने कहा कि पार्टी के विचारों से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित कर ज्यादा से ज्यादा लोंगो को पार्टी के साथ जोड़ा जायेगा । भाजपा जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान पार्टी को और मजबूत बनाने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें:- Kanpur News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी नीरज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, महामंत्री जया सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनमानस गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम मैं आये हुए सभी कार्यक्रर्ता ने भाजपा सदस्यता अभियान को समर्थन दिया और पार्टी के विचारों से जुड़ने का संकल्प लिया।      

        
रिपोर्ट:- सुरेन्द्र कुमार नीमसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow